गाजीपुर 22 दिसम्बर 2022 (सू0वि0)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 22.12.2022 को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, द्वारा शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया।
बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1071 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 973 पुरूष, 40 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 2 बच्चे निरूद्ध है व 58 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक, मूली) शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, पालक, बैंगन) तथा सायं चाय, बिस्कुट।
सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव महोदया ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल व उप कारापाल उपस्थित रहे।