Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशिष्ट कार्यो के लिए किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो 23-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221223-WA0010

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद् आकुशपुर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेंद्र यादव भूतपूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसानों के लिये किए गए कार्यों के लिये उन्हें याद किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर.सी. वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के पूरे जीवन किसानों के लिये किए गये संघर्ष एवं महत्वपूर्ण कार्यो के लिये याद किया। इस अवसर पर जनपद में अपने क्षेत्र में किसानों के द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यो के लिए किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले किसानों ने रंग बहादुर सिंह ब्लॉक भदौरा औषधि खेती के लिए, अमित राय ब्लाक मोहम्मदाबाद आलू की खेती के लिए, अवनीश कुमार राय ब्लाक मोहम्मदाबाद , वृषकेतू सिंह एवं तेज बहादुर सिंह ब्लाक करण्डा कृषि विविधीकरण के लिए, सौरभ राय डेयरी एवं पशुपालन, जितेंद्र राय ब्लॉक भावर कोल प्याज की खेती, भागवत यादव ब्लाक कासिमाबाद गन्ना की खेती देवेंद्र सिंह ब्लॉक जमानिया जैविक खेती के लिए, सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कमला गिरी एवं ग्राम मुडवल अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर जे पी सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नरेन्द्र प्रताप ने किया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक गण डा. ए के सिंह, डा शशांक सिंह, डा. शंशाक शेखर, डा. अविनाश राय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव ने जिला जेल में पुरूष एवं महिला बैरक का किया निरीक्षण
Next: एफ.पी.ओ. किसानों के विकास के लिए प्लेटफार्म साबित होगा-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.