Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल में मेरी क्रिसमस सेलिब्रेशन व एकल नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 24-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2022_1224_171500

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘क्रिसमस’ की पूर्व संध्या पर ‘मेरी क्रिसमस सेलिब्रेशन’ का आयोजन शनिवार को किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा में टॉफियाँ बाटी तथा क्रिसमस ट्री हट आकर्षण का केन्द्र रहा। विद्यालय में ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के मार्स हाउस, ज्यूपिटर हाउस, मर्करी हाउस और वीनस हाउस के बीच करायी गई। प्रतियोगिता तीन वर्गों में करायी गई, जो सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर श्रेणी में विभाजित थी। जिसमें सब जूनियर श्रेणी में चैतन्या सिंह कक्षा-2 अ वीनस हाउस प्रथम, प्रिया सिंह कक्षा-3 अ ज्यूपिटर हाउस द्वितीय, पल्लवी कक्षा-3 अ मर्करी हाउस तृतीय व जूनियर श्रेणी में अदिति श्रीवास्तव कक्षा-7 अ मार्स हाउस प्रथम, सौम्या वर्मा कक्षा-7 अ ज्यूपिटर हाउस द्वितीय, सुमेधा सिंह कक्षा-7 ब वीनस हाउस तृतीय तथा सीनियर श्रेणी में आकृति कुमारी कक्षा-9 ब मर्करी हाउस प्रथम, प्रिया सिंह कक्षा-11 ब मार्स हाउस द्वितीय, सिमरन वर्मा कक्षा-11 ब वीनस हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेला व आकर्षक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Next: थाना दिवस पर फरियादियों की डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.