Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक दिव्यांगजन से आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 26-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 26 दिसम्बर 2022 (सू0वि0)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ शासन, द्वारा दिव्यांगजन के लिए राज्य निधि से दिव्यांगजनों के हितार्थ निम्नलिखित 04 प्रकार की वित्तीय/ आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है जिसमें उ0प्र0 के दिव्यांगजनों द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं का आयोजन हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना, उ0प्र0 के दिव्यागजन जिनका खेल/ ललित कला/संगीत/ नृत्य/ फिल्म थियेटर/ साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने हेतु खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को  उच्च सहायता वाले उपकरण (High Support Need Instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता, उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा कैंसर, थैलीसीमिया,प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता।

राज्य निधि से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक दिव्यांगजन आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्यालय-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, गाजीपुर में अपना आवेदन पत्र आगामी 15 जनवरी, 2022 तक जमा कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक 28 दिसम्बर को
Next: वीर बाल दिवस का हुआ आयेाजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.