Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मां गंगा केवल नदी नहीं बल्कि हमारे देश की जीवन रेखा है-सपना सिंह

ब्यूरो 26-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221226-WA0011

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता अभियान के अंतर्गत जिला सम्मेलन का आयोजन डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां नदियों को मां का दर्जा देकर पूजा जाता है। उनके पवित्र जल का आचमन किया जाता है। धार्मिक संस्कारों से शुद्धिकरण किया जाता है। जहां तक मां गंगा की बात है, यह केवल नदी नहीं बल्कि हमारे देश की जीवन रेखा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना लाकर मां गंगे के निर्मलीकरण एवं स्वच्छता का जो प्रयास किया है उसकी सराहना आज संयुक्त राष्ट्र के द्वारा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आपकी मां के ऊपर कोई कूड़ा कचरा फेकेगा तो आपको कतई अच्छा नहीं लगेगा। वैसे ही गंगा मां को भी कोई प्रदूषित करे तो आप सुधारात्मक प्रतिकार अवश्य करें और मां गंगा को स्वच्छ रखने में भागीरथ प्रयास करे। मुख्य अतिथि ने सभी को मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दिशा में नेहरू युवा केंद्र के प्रयास की सराहना की। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के उपनिदेशक कपिल देव राम ने सभी का स्वागत किया तथा मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रभागीय निदेशक प्रदीप ने कहा कि जो संघर्ष करता है वही इतिहास बनाता है ।भागीरथी जी ने प्रयास करके मां गंगा को भारत की पवित्र भूमि पर अवतरित किया ।उनका नाम अमर है ।आप सभी नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गंगा दूत के रूप में गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए आगे आएं। आपका प्रयास विफल नहीं होगा और हम मा गंगा को स्वच्छ करने में कामयाब होंगे। उन्होंने गंगा के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण की भी अपील की। कार्यक्रम में गंगा दूतों ने गंगा पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं संस्कृति कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया स जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव  ने विषय प्रवर्तन किया तथा बताया कि जनपद गाजीपुर में गंगा के किनारे 9 विकास खंडों की 105 ग्राम पंचायतों को इस परियोजना के अंतर्गत चयनित किया गया है जिसमें अभी तक चयनित गंगा दूतों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है। इस अवसर पर संतोष तिवारी प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज, राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव, पारसनाथ एवं रामाधार, शंकर पांडे समाजसेवी ने अपने विचार व्यक्त किये स नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने  सम्मेलन का सफल संचालन किया। सभी के प्रति डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि शंकर ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए-डीएम
Next: अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.