Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संभावित कोविड-19 के मद्देनजर हुआ मार्क ड्रिल का आयोजन

ब्यूरो 27-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221227-WA0004

ग़ाज़ीपुर (27 दिसम्बर 22)। कोविड-19 का प्रकोप विश्व के कई देशों मैं लगातार बढ़ रहा है जिसको देखते हुए भारत में भी कोविड-19 को लेकर अलर्ट मोड में कर दिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला अस्पताल सहित कुल पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में जनपद के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मबाद,सैदपुर ,भदौरा और मनिहारी के साथ ही जिला अस्पताल में माकड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को किस तरह से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल के बेड तक शिफ्ट करना । उसके पश्चात उनका इलाज करने को लेकर तैयारियों को पूरी तरह से परखा गया।

उन्होंने बताया कि माक ड्रिल के इस आयोजन में मोहम्दाबाद में वह स्वयं ,सैदपुर में डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, भदौरा में डॉ मनोज सिंह और मनिहारी में डॉ जे एन सिंह ने माक ड्रिल की तैयारियों को परखने का कार्य किया।

गाजीपुर के जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 वार्ड का वाराणसी के जेडी डीबी सिंह की अध्यक्षता में मॉकड्रिल किया गया। जिसमे ऑक्सीजन प्लांट, कोविड-19 वार्ड ,कोविड-19 जांच सेंटर के साथ ही मरीजों के लिए लगे वेंटिलटर का भौतिक सत्यापन किया गया और यह देखा गया कि इमरजेंसी की स्थिति में यह सब कितना कारगर है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशीलता के बारे में चेक किया गया। साथ ही ऑक्सीज प्लांट को चेक किया गया कि पाइप लाइन में ऑक्सीजन कि सप्लाई की सप्लाई किस तरह से हो रही है। वेंटिलेटर की क्रियाशीलता को भी परीक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद को कुल 69 वेंटिलेटर प्राप्त हुए थे। जो कार्यरत स्थिति में है इन सभी वेंटिलेटर को चलाने के लिए 9 कर्मचारी भी विभाग को मिले हैं। साथ ही 4 एनेस्थेटिक डॉक्टरों की नियुक्ति भी कर दिया गया है। आरटी पीसीआर से कोविड-19 की जांच जो पहले 600 से 700 हुआ करती थी लेकिन मौजूदा स्थिति में टेस्टिंग घटने की वजह से डेढ़ सौ से 200 हो रहा था लेकिन अब टेस्टिंग बढ़ाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान डॉ केएन चौधरी डॉ प्रभात कुमार डॉक्टर साहब आज डब्ल्यूएचओ के विनय शंकर डॉ मनोज डॉ अनामिका कुमारी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोल्ड मेडल विजेता हर्ष पाठक का हुआ सम्मान
Next: खलिहान में आग लगने से धान का बोझ व पुवाल जला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.