Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमओवाईसी के कम प्रगति पर डीएम ने चेतावनी

ब्यूरो 28-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221228-WA0004

गाजीपुर 28 दिसम्बर 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, स्वयं सहायता समुह के माध्यम से दिये जाने तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने दिये गये निर्देश पर देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, सुभारखपुर, बिरनो, करण्डा , गोडउर, कासिमाबाद एंव मरदह के एम ओ वाई सी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया तथा प्रधानमत्री मातृत्व वन्दना योजना में सदर, बिरना, रेवतीपुर एवं सादात एम ओ वाई सी के कम प्रगति पर उन्हे चेतावनी एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, स्वयं सहायता समुह के माध्यम से दिये जाने तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के दिये गये निर्देश के बावजूद भी देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, सुभारखपुर, बिरनो, करण्डा, गोडउर, कासिमाबाद एवं मरदह के एम ओ वाई सी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे स्पष्टिकरण का निर्देश दिया तथा प्रधानमत्री मातृत्व वन्दना योजना में कम प्रगति पर  सदर, बिरना, रेवतीपुर एवं सादात  एम ओ वाई सी को चेतावनी एंव स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। उन्होने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया तथा उन्होने कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा  प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत चिकित्सालयो में कोविड वार्ड, एच डी यू वार्ड, आई सी यू वार्ड ,  आईसोलेशन वार्ड तथा आक्सीजन संचालन हेतु पाईपलाईन व्यवस्था की जानकारी ली तथा जहा-जहा आक्सीनज पाईप लाईन की समस्या है वहा टेण्डर कर कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। उन्होने कोविड टेस्टिग पर जोर देते हुए जनपद में अधिक से अधिक कोविड जॉच कराने के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनो पर एक टीम के माध्यम से दूसरे राज्यो से आने वाले यात्रियो का कोविड जाच का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा0 उमेश कुमार , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसटीपी प्लांट का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.