Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कब्बड़ी प्रतियोगिता में पृथ्वीपुर ने मारी बाजी

ब्यूरो 29-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221229-WA0015

गाजीपुर 29 दिसम्बर 2022 (सू.वि)। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड बिरनो के रायपुर तरछा गांव में संपन्न हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में उप निदेशक कपिल देव राम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए तो उत्तम है ही देश की एकता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिताओं में हार जीत होती रहती है। खेल को खेल भावना से खेलें हार जीत की भावना से नहीं सयदि कोई टीम हारती है तो उसे अपने कमियों पर विचार करते हुए अगली प्रतियोगिता में जीत की तरफ अग्रसर होना चाहिए। प्रतियोगिता में कब्बड़ी में पृथ्वीपुर विजेता एवं डाफी उपविजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरदरपुर की टीम विजेता एवं कहोतरी की टीम उपविजेता रही स बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ मैं क्रमशः नेहा राजभर, संगीता चौहान एवं श्रेया चौहान प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अचल राजभर प्रथम, प्रतिभा चौहान दितीय तथा अंजू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।लंबी कूद में अंजू यादव प्रथम ,सोनम द्वितीय तथा श्रेया तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रथम रितेश चौहान द्वितीय नीति चौहान तृतीय सौरभ पांडे रहे। 400 मीटर दौड़ में अभय गौर प्रथम ,प्रदुमन यादव द्वितीय गोविंद राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में चंचल राजभर प्रथम प्रदुम्न यादव द्वितीय तथा पंचम राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एपीए सुभाष चन्द्र प्रसाद, जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, राज्य प्रशिक्षक अंगद यादव आदि लोग उपस्थित रहे। सभी का आभार कालीचरण राजभर ने प्रकट किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के 25 उद्यमियों द्वारा रू0 143.38 करोड़ निवेश किये जाने का प्रस्ताव हुआ प्रस्तुत
Next: वार्षिक चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी नामित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.