Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आधार की सीडिंग निर्धारित तिथि तक कराये

ब्यूरो 02-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 02 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार आधारित भुगतान प्रणाली अपनाये जाने के निर्देश निर्गत करते हुये 15 जनवरी, 2023 तक शत्-प्रतिशत आधार सीडिंग कराये जाने एवं फरवरी 2023 से आधार आधारित भुगतान किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उक्त के क्रम में उन्होने समस्त वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को सूचित किया है कि वे अपनी बैंक शाखाओं में आधार एवं पासबुक सहित सम्पर्क करते हुये आधार की सीडिंग निर्धारित तिथि तक कराने का कष्ट करें, जिससे कि उनके पेंशन की धनराशि का भुगतान आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से करने में कोई अवरोध न उत्पन्न हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 7 जनवरी तक बन्द
Next: शीतलहर एवं ओले पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी दिये गये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.