Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत एक्सप्रेस देश की पत्रकारिता को देगा एक नई दिशा-उपेन्द्र राय

ब्यूरो 06-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230106-WA0004

पत्रकारिता और पत्रकार की भूमिका एक दर्पण की भांति होता है

ग़ाज़ीपुर। भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय का गुरुवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया।

देश के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपने गृह जनपद पहुंचे थे।शहर के होटल द ग्रैंड में जिले के तमाम पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उपेंद्र राय ने जिले के पत्रकारों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भारत एक्सप्रेस चैनल की लांचिंग के बाबत बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में देश के तमाम चैनल पत्रकारिता के मूल उद्देश्य से भटके हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी के मद्देनजर अभी भी देश मे तमाम न्यूज चैनलों की जरूरत महसूस की जा रही है। उपेंद्र राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल के जरिये लोगों को तथ्यात्मक जानकारी एयर त्वरित सूचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि भारत एक्सप्रेस चैनल देश के पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर उन्होंने जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल के माध्यम से देश के समसामयिक मुद्दों को आवाज देना संस्थान की प्राथमिकता में शामिल है।
श्री राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस लिक से हटकर समाज की सभी समस्याओं को यथास्थिति उजागर करने का प्रयास करेगा, उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता एवं पत्रकार की भूमिका एक दर्पण की भाती होती है जो समाज के सच को हूबहू दिखाता है जिसकी आज बहुत जरूरत है उन्होंने अपने समाचार चैनल के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिबेट के माध्यम से केवल समय नष्ट ना करके हम समाज की सच्चाई को सामने लाएंगे, केवल न्यूजरूम से ही पत्रकारिता नहीं होती है बल्कि भारत के दूरदराज के जनपदों में भी स्थित हमारे साथी समाज की समस्याओं को सजगता से उजागर करते हैं।
इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह, शिव कुमार, सूर्यवीर सिंह, विजय नारायण तिवारी, विनोद पांडेय, श्रीराम राय, आशीष सिंह, मनीष मिश्रा,अभिषेक सिंह ने उपेंद्र राय को बुके प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले के पत्रकार अमितेष सिंह, दुर्विजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अनिल कुमार, संजीव, सोनू तिवारी, बबलू राय, के. के. राय, आरएन राय, पवन मिश्रा, ओमप्रकाश, विपिन यादव, शिव प्रताप तिवारी, विनोद गुप्ता, रतन कुमार, आरिफ अंसारी, हसीन अंसारी, राहुल पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उपेंद्र राय अपने पैतृक गांव शेरपुर के लिए रवाना हो गए।जहां वे 7 जनवरी को अपनी माता जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न मांगों को लेकर पहुँची कार्यालय
Next: 10 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.