Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्व0 राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर दिव्यांगजनो को वितरित किया गया कम्बल

ब्यूरो 09-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230109-WA0014

गाजीपुर 09 जनवरी 2023 (सू.वि)। स्व0 राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिव्यांगजनो को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समर्पण संस्था शास्त्री नगर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एंव व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र फतेउल्लाहपुर (रजादी) मे किया गया। इस कार्यक्रम मे 500 कम्बल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव अन्य अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत लोकगीत गायक राकेश कुमार ने ‘‘मन मे श्रद्धा लिये खडे़ करने सुरभित हार‘‘ की प्रस्तुति दे कर किया। तत्पश्चात दिव्यांगजनो एंव संस्था प्रमुख सविता सिंह ने मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर उनके आगमन पर प्रशन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस भीषण ठण्ड एवं शीतलहर को देखते हुए आज इस संस्था द्वारा गरीब, साधनहीन एवं असहायो के प्रति लगाव रख कर उन्हे संस्था के माध्यम से सहायता प्रदान करना एक महान कार्य है, जिसके लिए उन्होने हृदय की गहराईयो से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनो के लिए शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की गयी है वे तभी सार्थक हो पायेगी जब आप लोग उसका पूरा लाभ उठायेगे। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन हेतु मोटराईज्ड साईकिल प्राप्त करने हेतु किये गये अनुरोध पर कुछ दिव्यांगजनो द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये है जिसमे पात्र दिव्यांगजनो को चयनित किया गया है तथा शीघ्र ही उन्हे इसका लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐसे दिव्यांगजनो को जिनके पास आवास की सुविधा नही है जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने उन्हे निःशुल्क आवास सुविधा प्रदान की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होने उपस्थित दिव्यांगजनो से अनुरोध किया है कि यदि आप के संज्ञान में पास -पडोस के ऐसे दिव्यांगजन है जो शासन की योजनाओ से वंचित है उनका नाम उपलब्ध कराये ताकि उन्हे भी योजनाओ का लाभ दिया जा सके । उन्होने समर्पण सेवा संस्था की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह संस्था  दिव्यांगजनो के सहयोग के लिए समर्पित है इसके साथ ही  जिला प्रशासन भी दिव्यांगजनो के सहयोग हेतु कौन-कौन सी सुविधाओ की आवश्कता  है उन्हे उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रयत्नशील है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिव्यांग कल्याण विभाग दिव्यांगजनो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होने शासन द्वारा दिव्यांगजनो के जीवन को सुगम बनाने के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
जनरल मैनेजर सुखबीर एग्रो ने कहा कि दिव्यांगजनो के कल्याण हेतु सुखबीर एग्रो हमेशा तत्पर है आगे भी इसी तरह से दिव्यांगजन हितार्थ सहयोग प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में दिव्यांगजनो को कम्बल का वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवत्रम देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख सविता सिंह, समाजसेवी मीरा राय, डी जी एम सोलवेन्ट  मनीश ढिंग्रा, प्रधानाचार्य समर्पण संस्था अमर नाथ गुप्ता, अन्य समाजसेवी एंव सभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शुरू हुआ विशेष नियमित टीकाकरण अभियान
Next: ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है-मन्नू सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.