Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है-मन्नू सिंह

ब्यूरो 09-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230109-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के महली गांव स्थित विकाश शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के तत्वाधान में रविवार को तहसील स्तरीय सामान्य ज्ञान एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों व कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को मैडल व सील्ड देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में महली व सन्त रामनरायन शंकर शिव पब्लिक स्कूल बरुइन के बीच खेल गया। जिसमें सन्त रामनरायन शंकर शिव पब्लिक स्कूल बरुइन की छात्राओं ने विजेता शिल्ड पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान मन्नु सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है बल्कि उन्हें तरासने की जरूरत है। ग्रामीण परिवेश में इस तरह का बेहतरीन आयोजन काबिले तारीफ है। मैं इसके आयोजक सुरेश दुबे को दिल से बधाई देता हूं। जिन्होंने ग्रामीण अंचल में भी बेहतरीन खेल का आयोजन कराया। इस मौके पर अनिल यादव, बबलू यादव, विकाश दुबे, जावेद खां, गिरीश राय, काशी यादव, रजनीकांत यादव, बिरेन्द्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
वही महली में आयोजीत कबड्डी प्रतियोगिता में सन्त रामनरायन शंकर शिव पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कैप्टन अंकिता शर्मा एवं कोच विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर सोमवार को विद्यालय के प्रबन्धक उपेंद्र सिंह उर्फ शिवजी सिंह ने कप्तान, कोच व खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये हर्ष व्यक्त किया और कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये विद्यालय परिवार हर सम्भव मदद मुहैया करता रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्व0 राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर दिव्यांगजनो को वितरित किया गया कम्बल
Next: कक्षा 01 से 12 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.