जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित उप डाकघर का लिंक फेल होने के कारण मंगलवार को काम-काज ठप रहा। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह ही लिंक फेल हो गया, जिससे सोमवार को भी कामकाज ठप रहा तथा दूसरे दिन मंगलवार को भी ठीक नही हो पाया। जिसके कारण विभाग को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। जमा-निकासी व स्पीड पोस्ट बंद है तथा चिठ्ठीयाँ भी वितरित नहीं हो पा रही है।
ऐसे में दूर-दूर से आए लोगों को बिना काम कराएं ही वापस जाना पड़ रहा है। इस सम्बंध में उप डाकपाल गुलाब ने बताया कि लिंक फेल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है। जैसे ही सिस्टम काम करने लगेगा सभी काम तेजी से कर लिया जायेगा।