Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन दिन के लिए चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल बन्द

ब्यूरो 12-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230112-WA0003

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल को क्रूज के आगमन की सूचना पर 14 जनवरी तक के लिए बन्द कर दिया गया है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि भारत सरकार के द्वारा जल मार्ग के जरिए पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा में क्रूज चलाया जा रहा है। क्रूज शिप जल मार्ग के द्वारा विदेशी सैलानियों को लेकर इसी रास्ते से हल्दीया जायेगा। क्रूप के सफलता पूर्वक प्रस्थान के दृष्टिगत पम्प कैनाल को 12 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक बन्द कर दिया गया है। नहर बन्द हो जाने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस समय गेहूँ की सिंचाई पीक पर है। गेहूँ की बुआई के 21 दिनों बाद सिंचाई की आवश्यक्ता होती है, ऐसे में नहर बन्द होने से सिंचाई प्रभावित हो गई है। नहर में निर्माण कार्य चलने के कारण देर से नहर में पानी आया। जबकि कुछ राजवाहा में निर्माण कार्य धीमा होने के अभी भी बन्द किया गया है। ऐसे में नहर को तीन दिन तक के लिए बन्द कर देने से गेहूँ उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। फसल को उचित समय पर पोषक तत्व तथा पानी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में फसल को देर से पानी व पोषक तत्व मिलेगे तो फसल का उत्पादन कैसे बढ़ेगा। इस सम्बंध में पम्प कैनाल के एई सुबोध कुमार ने बताया कि क्रूज के आगमन के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नहर को तीन दिनों के लिए बन्द किया गया है ताकि आगमन व प्रस्थान में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। नहर 14 जनवरी को शाम तक या 15 जनवरी को सुबह तक चालू हो जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का हुआ आयोजन
Next: सुलभ शौचालय पर लटका ताला, फरियादी परेशान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.