Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइनल मुकाबले में मरदह की टीम बनी विजेता

ब्यूरो 13-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230113-WA0011

गाजीपुर 13 जनवरी 2023 (सू.वि)। सचिव जिला बास्केटबाल एसोसिएशन ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानन्द के जन्म व युवा दिवस के शुभ अवसर पर जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के द्वारा जनपद स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पी0जी0 कालेज के खेल मैदान पर किया गया।

जिसमें जिले के 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पी0जी0 कालेज ने सनबीम स्कूल की टीम को 34-23 से हराकर पहला मुकाबला जीता। उसके साथ ही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मरदह की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, एम0जे0आर0पी0स्कूल की टीम को 40-18 से हराकर विजेता रहा। इस प्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता के सचिव ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में डा0 अतुल सिंह, अभिषेक तिवारी, मुकेश कुमार, शिव सुन्दर ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा प्रतियोगिता का समापन करते हुए प्रतियोगिता के संरक्षक अशोक सिंह ने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया तथा इस प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक लव जी, श्रीप्रकाश, शशांक, ऋषि आदि उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शोक सभा का हुआ आयोजन
Next: बूढेनाथ महादेव घाट एवं बलुआ घाट पर एक-एक जेट्टियों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.