Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बूढेनाथ महादेव घाट एवं बलुआ घाट पर एक-एक जेट्टियों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

ब्यूरो 13-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230113-WA0010

गाजीपुर 13 जनवरी 2023 (सू.वि)। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी एवं आर्थिक सहायता से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 (गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत बूढेनाथ महादेव घाट एवं तहसील जमानियां अन्तर्गत बलुआघाट पर एक-एक जेट्टियों का लोकार्पण 13.01.2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संत रविदास घाट वाराणसी से किया गया। इस अवसर पर सैदपुर के बूढेनाथ महादेव घाट पर प्रधानमंत्री का वर्चुवल लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।
इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि अन्य विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार मे बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह उपजिलाधिकारी सैदुपर, तहसीलदार सैदपुर एवं जमांनिया के बलुआघाट पर उपजिलाधिकारी जमांनियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानिया एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइनल मुकाबले में मरदह की टीम बनी विजेता
Next: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.