Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम पंचायत अधिकारी के उपस्थित न होने पर डीएम ने निलंबित करने का दिया निर्देश

ब्यूरो 17-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230117-WA0020

गाजीपुर 17 जनवरी 2023 (सू.वि)। डा० अखिलेश कुमार मिश्रा आई.ए.एस. विशेष सचिव उच्चशिक्षा उ०प्र० शासन एवं नामित नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने तहसील जमानियां अन्तर्गत अस्थायी गोे-आश्रय केन्द्र रेवतीपुर एवं कान्हा गौशाला जमानियां का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने पशुओ के चारा, पानी एवं उनके बीमारियों के सम्बन्ध मे जानकारी ली, साथ ही पशुओ को ठण्ड से बचाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रेवतीपुर मे मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निलंबित करने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गौ-आश्रय स्थल में उपस्थित पशुओं की संख्या, चारा पानी, की जानकारी ली। मौके पर पशुओ के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पायी गयी। बताया गया कि पशुओ के लिए हरे चारे की बुवाई की गयी है तथा ठंड से बचाव हेतु शेड को चारो ओर तिरपाल से घेरा गया है, तथा छोटे गोवंश के लिये बोरे से ढकने की व्यवस्था की गयी है। रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, तथा समय समय पर संक्रामक बीमारीयों से बचाव हेतु टीकाकरण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख का अवलोकन किया गया जो ठीक मिले।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं-डीएम
Next: आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की प्रबल सम्भावना-जिला कृषि रक्षा अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.