Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर कुल 132 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ब्यूरो 21-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 21 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि 21.01.2023 को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड देवकली में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एल0एण्ड0टी0 कान्स्ट्रक्सन बैगलूरू, होली हर्ब्स वाराणसी, टी0डी0एस0 मैनेजमेन्ट कन्सल्टेन्ट प्रा0लि0 मोहाली, टी0पी0आई0 मोहाली, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब, गाजीपुर एवं जी 4 एस नोएडा द्वारा सेल्स मैनेजर, ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 132 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (ैप्प्ब्)वाराणसी द्वारा उक्त विकास खण्ड परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में 218 अभ्यर्थियों का ैप्प्ब् वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 190 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 54 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु ैप्प्ब् वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में खुला पोल, कई अधिकारियों का रुका वेतन
Next: विशेष लोक अदालत में 05 मामले अन्तिम रूप से किये गये निस्तारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.