Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वायुयान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को दिया गया आर्थिक सहायता

ब्यूरो 24-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230124-WA0018

गाजीपुर 24 जनवरी 2023 (सू.वि)। पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घना में मृत 04 व्यक्तियों जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद में मरने के उपरान्त आज सुबह 09.00 बजे मृतको का डेडबाडी उनके घर लाया गया। जिसमें स्टाम एवं निबन्धन मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने मृतक के घर पहुचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी तथा उनकी आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर स्टाम एवं निबन्धन मंत्री ने कहा कि नेपाल की घटना दुखद थी। पुरी सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, जी ने दुःख जताया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने नेपाल सरकार से बात किये ताकि डेडबाड़ी को यहा पर लाया जा सके। सरकार ने मृतक के परिवार को भरण-पोषण के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत की थी जिसे आज मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने हाथो मृतकों के परिजनो को 5-5 लाख रूपये का चेक प्रदान किया, एवं जिला प्रशासन द्वारा चारो मृतको के परिजनो को परिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत पारिवारिक लाभ दिया गया। मृतक अनिल राजभर का कच्चा मकान पाये जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। सोनू जायसवाल मृतक के शादी-शुदा व उनके 3 बच्चे होने पर उनके बच्चो को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 4-4 हजार रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण एवं शिक्षा के लिए दिये जायेगे जब तक वे बालिक न हो जाये एवं उनकी पत्नी को विधवा पेंशन स्वीकृत किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद का नाम रोशन करने वाली 04 बालिकाओं को किया गया सम्मानित
Next: गणतन्त्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.