Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गणतन्त्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

ब्यूरो 24-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 24 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में उन्होने बताया कि 26 जनवरी के दिन स्वतंत्र भारत में संविधान को लागू किया गया एवं देश को धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।

संविधान के माध्यम से भारत के समस्त नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आओ सभी मिलकर देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें एवं हर्षाेल्लास से हमारे राष्ट्रीय पर्व को मनाये तथा यह प्रण करे कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इसी क्रम में 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रातः 7ः30 बजे स्कूली बच्चों एवं एनसीसी स्काउट द्वारा प्रभात फेरी दो भागों में आयोजित किया जायेगा, जिसमें टाउन हॉल से प्रारंभ होकर कलेक्टेªट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी एवं पीजी कॉलेज चौराहे से प्रारंभ होकर कलेक्टेªट त्रिमुहानी पर जाकर समाप्त होगी। प्रातः 8ः30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रीय गान किया जायेगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा इसके पश्चात कलेक्टर परिसर में प्रभात फेरी से वापस आए बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। प्रातः 8ः40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रातः 9ः00 महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाराजगंज टोली में स्वास्थ्य एवं निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन भी किया जाएगा । उसके उपरांत 10 किलोमीटर साइकिल दौड़ नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा सरकारी योजनाओं के बारे में संगोष्ठी बजरी आदि का वितरण कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं के बारे में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, तथा बच्चों को पजरिया हलवा एवं लड्डू वितरण भी किया जायेगा। सड़क सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम हेतु जागरूकता रैली / मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण व परेड का कार्यक्रम किया जाएगा। 10ः00 बजे शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त सरकारी विद्यालय सरकारी संस्थाओं में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12ः00 सिटी स्कूल में शिक्षण संस्था द्वारा निबंध चित्रकला स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा दोपहर 12ः30 बजे जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा किया जाएगा तथा जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र के मरीजों को फल आदि का वितरण भी किया जाएगा। दोपहर 1ः00 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन की व्यवस्था एवं एक पैन और डायरी का भी वितरण किया जाएगा। दोपहर 2ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को मिष्ठान एवं फल वितरण अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया जाएगा। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 और 26 की रात्रि में अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजिलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे मुख्य चौराहों पर देशभक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत करेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वायुयान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को दिया गया आर्थिक सहायता
Next: ग्राम प्रधान अभईपुर का हृदय गति रुकने से हुआ असामयिक निधन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.