Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली बिल बढाये जाने के विरोध में आप ने धरना-प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

ब्यूरो 31-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230131-WA0009

गाजीपुर। जनपद स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली विभाग के बिजली बिल बढाये जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद बिन्द व जिला महासचिव विवेक राय ने कहा कि सरकार जनता से वादा खिलाफी का कार्य रही है। जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा सरकार निरंकुश हो गई है। जिला उपाध्यक्ष वाजिद खान व सुभाषचंद्र मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि सरकार बनने पर बिजली बिल मे रियायत दी जाएगी परन्तु ऐसा नही हुआ। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली शाह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियो व सरकारी विभाग के बकाया बिजली का बिल क्यो नही वसूलती है। इस दौरान दिनेश मौर्य, सैदपुर विधानसभा सचिव शुभम विश्वकर्मा, हनुमान बिन्द विधानसभा अध्यक्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति अध्यक्ष लालमोहर, राजू यादव, बसंत कुशवाहा, मनोज, रामकृत यादव, फिरोज, राजेन्द्र, विजय पाल, विनोद, गुलाल खरवार, हरिद्वार यादव, गिरधर, मोनू तिवारी सदर विधानसभा उपाध्यक्ष, भरत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: संस्था को लाभ पहुचाने के लिए अंतिम दम तक जारी रहेगा प्रयास-अध्यक्ष रविन्द्र राय

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.