Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम की भृकुटि टेढ़ी

ब्यूरो 31-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230131-WA0008

गाजीपुर 31 जनवरी, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, जखनियां भदौरा, मुहम्मदाबाद, बाराचवर, एवं मरदह, के एम ओ वाई सी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए प्रगति मे सुधार लाने तथा वी एच एन डी कार्यक्रम में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, सुभाकरपुर, बाराचवर के एम ओ वाई सी को स्पष्टिकरण एवं मरदह एम ओ वाई सी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, स्वयं सहायता समुह के माध्यम से दिये जाने तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के दिये गये निर्देश  दिये। जिलाधिकारी ने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया तथा उन्होने कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका तत्काल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा0 उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह समस्त एम ओ वाई सी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान
Next: ऋण किस्तों के भुगतान का अंतिम अवसर 5 फरवरी तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.