Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समूह ऋण हेतु आवेदन निःशुल्क आमंत्रित

ब्यूरो 01-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 01 फरवरी, 2023 (सू0वि0)। डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी डूडा, गाजीपुर ने बताया है कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत शहरी गरीबों को सेवायोजित करने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

रोजगार मेले के अन्तर्गत शहरी बेरोजगारों को रोजगार सहायतार्थ 02.00 लाख तक व्यक्तिगत ऋण एवं रू0-10 लाख तक समूह ऋण हेतु आवेदन निःशुल्क आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जमानियॉ व मुहम्मदाबाद के शहरी क्षेत्र के निवासी ही कर सकते है। रोजगार ऋण स्वीकृत होने पर ब्याज सब्सिडी डूडा द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए नगर क्षेत्र गाजीपुर, जमानियॉ व मुहम्मदाबाद का निवासी होना तथा शहरी गरीब की श्रेणी होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह बना कर 10 लाख का सामूहिक ऋण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सामूहिक ऋण हेतु 5 अथवा ज्यादा महिला सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा व्यवसाय हेतु आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र आधार कार्ड दिखा कर कार्यालय दिवस में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय, ददरीघाट चौराहा, गाजीपुर से प्राप्त कर दिनांक 07.01.2023 तक जमा किये जा सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्वीट को लेकर गरमाई राजनीति पर विधायक प्रतिनिधि ने किया प्रेसवार्ता
Next: विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.