Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिये गये टिप्स

ब्यूरो 06-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230206-WA0008

गाजीपुर 06 फरवरी, 2023 (सू0वि0)। यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के परिप्रेक्ष्य में राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभाकक्ष में जनपद के विभिन्न विद्यालयो केे छात्र/छात्राओं को विभिन्न विभागों की नई निर्गत नीतियों के विषय में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर एच सी एस राठौर पूर्व कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय साऊथ बिहार बोधगया की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत वहां उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजना की जानकारी देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए ।
मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका प्रथम बार मिला है बच्चों को अपने देश, राज्य एवं अपने आसपास होने वाले कार्यक्रमों एवं सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपनी हॉबी के अनुसार बच्चे अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़े अब नई तकनीकों का दौर चल रहा है नव युवा अपना स्टार्टअप स्टार्ट करके देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त होने तथा इन को जागरूक करने के लिए आज इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से देश-विदेश से बहुत अधिक निवेश उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है आने वाले समय में देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है इसीलिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जितने भी लघु एवं कुटीर उद्योग हैं उन को बढ़ावा दिया जाए एवं उन्होंने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने दैनिक जीवन के लिए एक लक्ष्य बनाएं जिससे वह मजबूत हो सके एवं देश की भी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके तथा उन्होंने बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा देश में उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने पर भी अपने विचारों को रखा।
उन्होने कहा कि देश में जितने भी उद्योग धंधे बंद पड़े हैं उनको दोबारा से शुरू कराया जाए तथा घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जाए घरेलू उद्योग बहुत ही शीघ्रता से शुरू किए जा सकते हैं बैंक से भी उन्हें सहायता मिल सकती है जिससे वह अपना उद्योग स्थापित आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से विदेशी लोग भी भारत में पैसा लगा रहे हैं तो हम देशवासियों को भी अपने देश में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला सेवा योजन अधिकारी, जी एम डी आई सी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एवं उद्योग बंधु एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य/शिक्षक, छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ओमप्रकाश सिंह को सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर हुआ भव्य स्वागत
Next: कन्या जन्मोत्सव एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.