Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक ओमप्रकाश सिंह को सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 06-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230206-WA0003

जमानियाँ (गाजीपुर)। वरिष्ठ सपा नेता व स्थानीय विधायक ओमप्रकाश सिंह को समाजवादी पार्टी ने रविवार को संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए राष्ट्रीय सचिव का महत्वपूर्ण कार्यभार सौपा है। राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद सोमवार की सुबह श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिलदारनगर आगमन होते ही समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने विधायक ओमप्रकाश सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा बधाईयां दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है उसका निर्वहन पूरे तन्मयता से करूगा तथा संगठन को मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा के चुनाव में समाजवादी झण्डे को बुलन्द करने का कार्य करूगा।


ज्ञात हो कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के छात्र संघ महामंत्री के पद को सुशोभित करते हुए ओमप्रकाश सिंह प्रदेश राजनीति की शिखर पर पहुंच गये। उन्होंने पहली बार सन् 1989 में जनता दल से दिलदारनगर विधानसभा
से विधायक का चुनाव लड़े और कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर पहली बार ही विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 1991 में जनता पार्टी के टिकट से पुनः मैदान में उतरे और फिर राम मंदिर लहर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के टिकट से वर्ष 1993 से 2002 तक लगातार तीन बार जीतकर अपने कुशल और माहिर राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया। पार्टी सुप्रीमो ने लगातार जीत दर्ज करने पर सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद सौपा। वर्ष 2007 में इन्हें हार का सामना करना पड़ा। तथा 2007 के चुनाव के बाद दिलदारनगर विधानसभा को समाप्त कर व जमानियां विधानसभा में मिला दिया गया। यहां 2012 में हुए चुनाव में पुनः ओमप्रकाश सिंह ने बसपा प्रत्याशी को हराकर विधानसभा पहुंचे तथा सपा की सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री बने। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 के चुनाव में जनता ने पुनः जीताकर विधानसभा में भेजने का कार्य किया। एक बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।


स्वागत के दौरान प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अबुबकर खान, सरफराज प्रधान, उर्मिलेश पाण्डेय, सतेंद्र यादव प्रधान उर्फ गुदरी, बलि यादव, बलिराम यादव प्रधान, असलम खान, मेराज खान, अशोक सिंह, अजय गुप्ता, सरवन गुप्ता, प्रवीण जयसवाल, अजीत गुप्ता, भोलू खान प्रधान, हेसमुदीन खान, सरफू खान सुरेश कुशवाहा, विकास सिंह, सोना यादव, विवेक राय प्रधान, हेरम सिंह, दुर्गा चौरसिया, सब्बू खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को किया गया जागरूक
Next: ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिये गये टिप्स

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.