Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्र/छात्राओं को विभिन्न विभागों की नई निर्गत नीतियों के विषय में किया गया जागरूक

ब्यूरो 07-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230207-WA0022

गाजीपुर 07 फरवरी, 2023 (सू0वि0)। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रीलियन डालर का आकार देते हुए युवाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है।

साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय बोधगया के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एचसीएस राठौर ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के कुशलपाल श्रोतशाला में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 के ओरियंटेशन प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों केे छात्र/छात्राओं को विभिन्न विभागों की नई निर्गत नीतियों के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों में एक दिवसीय ओरियेन्टेसन कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राठौर ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की बेहतर अर्थव्यवस्था बनाए रखने में युवाओं की महती भूमिका है। युवाओं को अपने देश, राज्य और अपने आसपास होने वाले सामाजिक आर्थिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकार की नीतियों के बारे में  जागरूक रहना चाहिए। बैंक से लोन के रूप में आर्थिक  सहायता  लेकर युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में अपना करियर तलाशना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के मकसद पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश  इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से देश-विदेश के इन्वेस्टर को  प्रदेश में निवेश करने को लेकर आमंत्रित कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश एवं देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। प्रदेश की इकोनॉमी को आकार देकर एक ट्रिलियन तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसीलिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर जनपद में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीआईओएस गाजीपुर अशोक नाथ तिवारी ने किया। महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका में डॉक्टर डी०के० सिंह और प्रोफ.एस०एन० सिंह रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक सम्पन्न
Next: जनपद के विकास कार्यो की समीक्षा एवं कर करेत्तर की बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.