Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेहतर कार्य करने के लिए 44 एंबुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 11-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230211-WA0005

ग़ाज़ीपुर (11 फरवरी 23)। 102 और 108 एंबुलेंस उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना के माध्यम से अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा चुकी है। ऐसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, एंबुलेंस के पायलट के बेहतर कार्य को देखते हुए कुल 44 लोगों को जिला अस्पताल पर मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन के द्वारा कॉल किए जाने पर बताए गए लोकेशन पर क्विक रिस्पांस करते हुए समय पर पहुंचना और फिर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में कुल 44 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट ने अपनी महती भूमिका निभाई है।। जिससे प्रभावित होकर मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे के द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर शुक्रवार को सम्मानित किया गया ।

उन्होंने बताया कि जनपद में 37 एंबुलेंस 108 के हैं जबकि 42 ,102 एंबुलेंस है। जिनके माध्यम से जनवरी माह में 20 हजार लाभार्थियों को सेवा प्रदान किया गया है। वहीं अगर हम पिछले साल 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 की बात करें तो कुल 1.35 लाख लाभार्थियों ने एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल एंबुलेंस के अंदर कुल 60 डिलेवरी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट के सहयोग से कराया गया है। जिसमें 40 कन्या और 20 बालको ने जन्म लिया है। साथ ही बहुत सारे ऐसे क्रिटिकल मरीज भी रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भी पहुंचाया गया।

इस मौके पर संदीप चौबे, अखंड सिंह, आशुतोष एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीडीसी चुनाव-32 वोटो से आशा देवी विजयी घोषित
Next: 20 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा सघन टीबी रोगी खोज अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.