Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

20 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा सघन टीबी रोगी खोज अभियान

ब्यूरो 11-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (11 फरवरी)। साल 2025 तक टीबी रोगी मुक्त भारत बनाने के क्रम में इन दिनों विभाग की तरफ से लगातार कवायद चल रहा है। जिस के क्रम में 20 फरवरी से 3 मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5-5 दिनों के दो चरणों में चलाया जाना है। जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय में क्षय रोगी को खोजना है और उन्हें इलाज पर रखकर स्वस्थ करना। जिससे कि 2025 का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग विभाग डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि 20 फरवरी से 3 मार्च तक चलने वाला 10 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान जिस के क्रम में 20 फरवरी से 25 फरवरी तक शहरी एवं ग्रामीण मलिन बस्ती एवं हाई रिस्क जनसंख्या (एचआईवी और मधुमेह) के 20 % जनसंख्या को कवर करना है। इसके बाद 26 फरवरी से 3 मार्च तक जनपद के अनाथालय, वृद्धआश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार, चिन्हित समूह, सब्जी मंडी, फल मंडी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईट भट्ठा के साथ साप्ताहिक बाजार को भी आच्छादित करना है।

उन्होंने बताया कि जिला जेल के समस्त कैदियों का टीबी एचआईवी की जांच कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। साथ ही सभी कैदियों का टीबी एचआईवी की जांच त्रैमासिक रूप से भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

क्षय रोग विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में 1 जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक प्राइवेट अस्पतालों के माध्यम से 525 और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से 3575 क्षय रोग के मरीज खोजे गए थे। इसके अलावा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक प्राइवेट अस्पतालों से 28 और स्वास्थ्य केंद्रों से 288 मरीजों को चिन्हित किया जा चुका है। वही पिछले दिनों टीबी मरीजों को गोद लिए जाने का अभियान चलाया गया था। जिसमें जनपद के कुल 41 लोगों ने अब तक 1112 टीवी मरीजों को गोद लेकर उन्हें प्रत्येक माह पोषण देकर उन्हें स्वस्थ करने की कवायद में लगे हुए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेहतर कार्य करने के लिए 44 एंबुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित
Next: तिथि निर्धारित कर जिलाधिकारी ने नगर व गॉव में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दिये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.