ज़मानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गांव स्थित एक निजी आईटीआई के पास मंगलवार कि सुबह करीब 12 बजे खरीदारी कर वापस जा रहा अनियंत्रित हो कर गिर गया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बड़ेसर गांव निवासी सुनील कुमार राम (40) तहसील के पास से खरीददारी कर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान बड़ेसर के पास स्थित एक निजी आईटीआई के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क कर गिर गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे लगातार उल्टी हो रहा है। जिस कारण से तत्काल ट्रामा सेंटर के लिये रेफर किया गया है।