Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन का चला डंडा

ब्यूरो 15-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230215-WA0007

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर में शासन के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों से मौके पर ही दंडित कर जुर्माना भी वसूला।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों के लाव-लश्कर के साथ जेसीबी को लेकर मुख्य मार्ग एनएच पर दुरहिया-पाण्डेय मोड़ से लेकर विन्द मोड़ तक अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ना शुरू किया तथा यमदग्नि ऋषि मार्ग पर नाली पर अतिक्रमण किये लोगों को बख्सा नहीं गया। अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही पालिका अधिकारियों ने मौके पर ही जुर्माना वसूल कर रसीद काटी।
पालिका प्रशासन की कार्रवाई से सहमे कई व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। व्यापारी अपने सगे-संबंधियों को भी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए फोन और सूचना देते नजर आए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदार से 3500 रुपये तथा प्लास्टिक रखने वाले दुकानदार से 25500 रुपये का जुर्माना वसूला गया गया तथा 35 किलों प्लास्टिक भी जब्त किया गया।
ज्ञात हो कि नगर में अतिक्रमण नासूर बन चुका है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रमुख मार्ग अतिक्रमण का दंश झेल रहे हैं। अतिक्रमण के चलते आए दिन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कार्रवाई और चेतावनी के बाद भी नगर के मार्ग अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। ईओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी दशा में बख्सा नहीं जायेगा। यह अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार्यमुक्त किये गये 23 आउटसोर्सिंग कर्मचारी,रोजी-रोटी का संकट खड़ा
Next: ठेकेदार का भुगतान रोकने व जुर्माना लगाने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.