Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो बच्चों के गुम होने से परिजनों के उड़े होश

ब्यूरो 01-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Picsart_23-03-01_21-57-53-336

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार से मंगलवार को दो बच्चों के गुम होने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गये। परिजन ने बुद्धवार को बच्चों के गुम होने की लिखित तहरीर पुलिस को दी। पुलिस बच्चों की तलाश जारी कर दिया है।

स्टेशन बाजार वार्ड नं 5 निवासी मुस्तकीम ने बताया कि हमारा बच्चा दिलशाद (13) मंगलवार को प्राथमिक पाठशाला बरुईन बाजार में पढ़ने गया और शाम तक घर वापस नही आया। हमारे मुहल्ले में पड़ोस का रहने वाला असलम साह (14) पुत्र पप्पू साह दोनों साथ ही कक्षा 8 में पढ़ते थे और साथ ही स्कूल जाते थे। मंगलवार की शाम को जब दोनों घर नही आये तो काफी खोजबीन भी किया व रिश्तेदारों के यहां भी पता कराया परन्तु दोनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला। विद्यालय में भी जाकर पता किया परन्तु पता नही चला। तब किसी अनहोनी के डर से बुधवार को पुलिस को लिखित तहरीर दिया गया। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए परिवार के लोगो से मिलकर पूरे घटना की जानकारी ली और विद्यालय पहुंच कर पूछताछ किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सचितानन्द ने बताया कि बच्चे तो विद्यालय पढ़ने ही नहीं आये थे। पुलिस ने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से भी पुछताछ किया। तब किसी ने बताया कि हरिजन बस्ती में तीन चार बजे के करीब मंगलवार को दोनों दिखे थे। पुलिस ने वहां भी पूछताछ किया परन्तु कुछ सफलता हासिल नहीं हुई। इस बाबत स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बच्चों के गुम होने का तहरीर परिजनों द्वारा दिया गया है। विधिक धाराओं में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश तत्परता से की जा रही है। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Next: संगीन के साये में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में हो रहा मतदान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.