Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संगीन के साये में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में हो रहा मतदान

ब्यूरो 02-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230302-WA0004

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम अभईपुर में प्रधान पद के लिए गुरुवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने से कांटे की टक्कर है।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत अभईपुर के ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी (88) की हृदय गति रुकने से 24 जनवरी को असामयिक निधन हो गया था। करीब 1093 वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में प्रधानी पद के लिए पूर्व प्रधान स्व० सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह व आशा सिंह पत्नी मंगला सिंह के बीच आमने-सामने की टक्कर है।
मतदान दो बूथों पर संगीन के साये में सुबह सात बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें बूथ सं०-303 पर कुल 609 मत व बूथ सं०-304 पर कुल 484 मत निर्वाचक नामावली में मौजूद है।

मतदान केन्द्र अभईपुर का निरीक्षण करती जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

मतदान को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए करीब ढ़ाई बजे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया वही एसडीएम भारत भार्गव व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा लगातार मतदान केन्द्र का चक्रमण किया गया। प्रशासन व पुलिस की सक्रियता के कारण कही कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार, थाना करण्डा प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय, जमानियां कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच दिग्विजय नाथ तिवारी, अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार, कानूनगो इंद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो बच्चों के गुम होने से परिजनों के उड़े होश
Next: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.