Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

52 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

ब्यूरो 17-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित आदर्श आईटीआई कालेज में गुरुवार को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने हेतु भारत की सबसे बड़ी कार मैनुफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी के अधिकारियों का आगमन हुआ।

अहमदाबाद गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स ने इच्छुक अभ्यर्थियों का परीक्षा लेकर परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान कंपनी के सुनील कुमार ने 75 आईटीआई के विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया और सारे विद्यार्थियों को नौकरी देने के लिए आवेदन फार्म भी लिया। इस मौके पर कंपनी के कैरियर एचआर सुनील कुमार ने बताया कि बेरोजगारी दूर करने के लिए मारुति सुजुकी रोजगार के अवसर खोला है। जिसमें 21000 मानदेय में रखा जाएगा। जिसमें 52 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। प्रबंधक अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आगामी दिनों में मल्टीनेशनल कम्पनियों द्वारा कैम्पस सलेक्शन किया जायेगा।पिछले महीने फरवरी में 154 बच्चों का कैम्पस सलेक्शन हुआ था। इस मौके पर शेषनाथ तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, राजेश तिवारी, रामेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा गोबर के कंडे का प्रयोग
Next: बिजली के अभाव में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हाहाकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.