Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली के अभाव में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हाहाकार

ब्यूरो 17-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230317_181839

जमानियाँ (गाजीपुर)। प्रदेश के बिजलीकर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल गुरुवार रात 10 बजे से शुरू हो गई है। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
रात दस बजे अचानक विद्युत कट जाने से उपभोक्ताओं की नीद में खलल पड़ गया।

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्टेशन बाजार फीडर, कस्बा बाजार फीडर, देवढ़ी फीडर सहित कई गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमराई गई है। इन क्षेत्रों में करीब 16 घंटे से बिजली गुल है और विद्युत विभाग के अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे है। हड़ताल से निपटने के शासन व प्रशासन के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी है तो वही लोग पेय जल के लिए बिलबिला गये।
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर लटका ताला
विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण अधिशासी अभियंता कार्यालय पर ताला लटका रहा तथा कार्यालय के पास कुत्ते सोये हुए थे, वही कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका आंदाेलन जारी रहेगा। प्रशासन कितना भी उपाय करे हमारा आन्दोलन मांग पूरा होने तक जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 52 अभ्यार्थियों का हुआ चयन
Next: बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त,राजस्वकर्मी व पुलिस विभाग की लगी ड्यूटी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.