Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना

ब्यूरो 18-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 मार्च 2023 (सू0वि0)। ज़िला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने बताया है कि नेहरू युवा केंद्र संगठन 1 अप्रैल से 31 मई तक देश भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों के माध्यम से युवा संवाद/ भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

जिले के विभिन्न समुदाय आधारित संगठनों के सहयोग व समर्थन से जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। जो पंच प्रणों के अनुरूप देश के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्पन्न करने के लिए जिला नेहरू युवा केंद्र के साथ हाथ मिलाएंगे। जैसा की प्रधानमंत्री द्वारा कल्पना की गई है कार्यक्रम एक टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ व ज्ञानी व्यक्ति पंच प्रण पर चर्चा करेंगे उसके बाद न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी से प्रश्नोत्तर सत्र होगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक समुदाय आधारित संगठन को 20000 रु. तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पक्षपात रहित, गैर राजनीतिक इतिहास वाले सीबीओ (समुदाय आधारित संगठन) जिनके पास युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पर्याप्त संगठनात्मक क्षमता हो, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जो सीबीओ आवेदन करना चाहते हैं ऐसे संगठनों के विरुद्ध कोई अपराधिक मामला लंबित नहीं होने चाहिए। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिले स्तर पर अधिकतम 3 सीबीओ का चयन किया जाएगा। मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक सीबीओ कार्यालय नेहरू युवा केंद्र से प्राप्त निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन 29 मार्च तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के कार्यालय एवं दूरभाष 0548 2221446 से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला का आयोजन 21 मार्च को
Next: प्राप्त 557 प्रार्थना पत्र में 20 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.