Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनपद से रवाना हुए सीएचओ

ब्यूरो 23-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230323-WA0017

ग़ाज़ीपुर (23 मार्च 23)। विश्व टीबी दिवस जो प्रत्येक साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इसको लेकर जनपद में तैयारियां शुरू हो गई है। जिस के क्रम में 22 मार्च को जनपद के स्कूल कॉलेज, मदरसा में एक्टिविटी किया गया। गुरुवार को शासन के निर्देश पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें आगामी टीबी मुक्त भारत को लेकर विभाग और शासन का क्या कार्य योजना है इसके बारे में बताया गया। वहीं देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के कार्यक्रम के लिए 33 सीएचओ को एक बस के माध्यम से वाराणसी रवाना किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में जनपद में भी विश्व टीवी दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर 24 मार्च को वाराणसी में प्रधानमंत्री के द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंशन में आयोजित कार्यक्रम के लिए जनपद के 33 सी एच ओ वाराणसी के लिए रवाना की गई हैं। जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गाजीपुर वाराणसी चंदौली और भदोही के लोग शामिल हो रहे हैं। जो विश्व टीबी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में अब जनपद में 25 मार्च को जिला अस्पताल से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय वापस पहुंचेगा। इस दौरान जनपद के ग्राम पंचायतों को 1 साल के लिए टीबी मरीज फ्री करने की कार्य योजना चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में कुल 742 मरीज पब्लिक और 97 प्राइवेट में चिन्हित किए गए हैं। जिन का इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं पिछले साल की बात करें तो 1 जनवरी 22 से 31 दिसंबर 22 तक कुल 3575 मरीज पब्लिक और 525 निजी अस्पतालों से मरीज को चयनित किया गया था।

कार्यक्रम में डीटीओ मनोज सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार, डॉ के एन चौधरी सीएमएस जिला महिला अस्पताल के साथ टीबी यूनिट के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: किसानों को 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दावा पत्र करना होगा प्रस्तुत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.