Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 23-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230323-WA0016

ग़ाज़ीपुर (23 मार्च 23)। 102 और 108 एंबुलेंस आमजन के लिए लगातार संजीवनी की तरह कार्य कर रही है। इसे कैसे और बेहतर बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसी को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला प्रभारी संदीप चौबे की देखरेख में किया गया।। जिसमें एंबुलेंस कर्मियों को क्विक रिस्पांस के साथ ही साथ इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जनपद में इन दिनों 102 और 108 एंबुलेंस लगातार अपना कार्य कर रही हैं। ऐसे ही एंबुलेंस कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्विक रिस्पांस के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ 108 एंबुलेंस से मिलने वाली सुविधा को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

उन्हें बताया गया कि मरीज को जब घर से अस्पताल और फिर घर पहुंचाने का कार्य किया जाता है तो इस दौरान मरीज की बेहतर देखभाल कैसे किया जाए। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ इन लोगों को ड्रेस कोड की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी कराने आए मरीज और उनके परिजनों को जो अपने साधन से अस्पताल तक आते हैं। उन लोगों को 102 और 108 एंबुलेंस से मिलने वाली सुविधा को बताने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा के साथ ही एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जागरूकता कार्यक्रम हेतु रोड शो का आयोजन 27 मार्च को
Next: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनपद से रवाना हुए सीएचओ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.