Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक का प्रयास लाया रंग, बहुप्रतीक्षित उप निबंधन कार्यालय का हुआ लोकार्पण

संवाददाता 25-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230325-WA0003

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित उप निबंधन कार्यालय का लोकार्पण वैदिक विधि विधान से प्रदेश सरकार के स्टांप निबंधन व न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर व शिलापट्ट से पर्दा हटाकर किया।

सेवराई तहसील मुख्यालय पर क्षेत्रीय लोगों के मांग पर बहुप्रतीक्षित उप निबंधन कार्यालय जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार के स्टांप निबंधन न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। तत्पश्चात पहला रजिस्ट्री गीता देवी का राज्य मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर शुभारंभ भी कराया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि आज योगी सरकार के पार्ट 2 का एक वर्ष पूरा होने के बाद नवनिर्मित सेवराई तहसील में उप निबंधक कार्यालय का लोकार्पण करके जनता के लिए तोहफे के रुप में उनके हवाले किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि माननीय विधायक द्वारा कई बार मुझसे उप निबंधन कार्यालय के लोकार्पण के लिए आग्रह किया गया। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोकार्पण करते हुए गौरव का अनुभव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मंच पर ही अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी चाय पानी के नाम पर भी एक पैसा अवैध मांगे तो तत्काल मुझे फोन करिएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की मंशा के अनुरूप फोन के द्वारा ही कानूनी कार्यवाही तुरंत करूंगा। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रदेश के स्टांप निबंधन न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री जी हमारे मेहमान हैं और हम लोग संस्कारों से बंधे लोग अपने यहां आए मेहमानों को देव तुल्य समझते हैं। उन्होंने राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्ष से उप निबंधन कार्यालय का कार्य बाधित होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को रजिस्ट्री कार्य के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आप द्वारा मेरे अनुरोध पर रजिस्ट्री कार्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्र के जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है। जिसका हम सभी आभारी हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ ओमवीर सिंह, एजी स्टांप प्रेमप्रकाश, तहसीलदार सेवराई अमित शेखर, एसडीएम जमानिया भारत भार्गव, सहायक निबंधक सेवराई राजेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह हेराम सिंह, प्रधान सुभाष यादव, दुर्गा चौरसिया, बलवंत सिंह बाला, रामएकबाल यादव, मुरली कुशवाहा शिवशंकर सिंह श्रीराम यादव, अशोक सिंह, जमालुद्दीन खान, सब्बू खान, विजय यादव, अनिल यादव, विवेक कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह टेटा, अंजनी सिंह, मुन्ना सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्टांप निबंधन व न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल का स्वागत करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

सकुशल सम्पन्न हुआ लोकार्पण का कार्यक्रम

उप निबंधन कार्यालय के लोकार्पण पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर प्रशासन के लिए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा अपने समर्थकों से पहले ही प्रदेश के राज्य मंत्री को अपना मेहमान बताते हुए उनके स्वागत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने की हिदायत दे रखा था। लेकिन मंच पर उस समय कुछ स्थिति असहज हो गई जब जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन भाषण दिया जा रहा था तो कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे। स्थिति की नजाकत देख विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए सीधे-सीधे कहा कि चिकुटी मत काटिए नहीं तो आप से कई गुना हमारे कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव का उद्घोष करना शुरू कर दिया। वही विधायक ओमप्रकाश सिंह ने इसका भी जवाब देते हुए कहा कि महादेव सिर्फ आपके नहीं हम सबके हैं। इसलिए यह सरकारी कार्यक्रम है और इसे सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास मत करिए। तब जाकर मामला शांत हो गया। शांतिपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

अतिथिगणों का स्वागत व उपस्थित लोगों को संबोधित करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के लिए 46 योजनाओं में कुल 5 अरब 48 करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित बजट का किया गया अनुमोदन
Next: Казино Вавада лучшие игры и щедрые бонусы

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.