Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के लिए 46 योजनाओं में कुल 5 अरब 48 करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित बजट का किया गया अनुमोदन

ब्यूरो 25-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230325-WA0022

गाजीपुर 25 मार्च 2023 (सू0वि0)। रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में प्रस्तावित जिला योजना संरचना वर्ष 2022-23 के अनुमोदनार्थ  जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति/ प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एंव पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह, विधायक जैकिशुन साहू, विधायक जखनियां वेदी राम, विधायक मुहम्मदाबाद सुवैब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक जंगीपुर डा0 वीरेन्द्र यादव, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, सम्मानित जिला पंचायत सदस्यगण, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत से पिछली बैैठक कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा जनपद के विभिन्न विकास से संबंधित विभागों की गहन समीक्षा किया गया। जिला योजना समिति के अनुमोदनार्थ प्रस्तावित जिला योजना संरचना वित्तीय वर्ष 2022-23 के मूल बजट का भी अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के नामित सदस्यों ने विभागवार कार्याे की समीक्षा की तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद के लिए 46 योजनाओं में कुल रू0 5 अरब 48 करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया।जिस पर प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास हेतु शासन से शत-प्रतिशत बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन देते हुए उन्होने कहा कि अधिकारी अपने विभागो की योजनाओ को स्वीकृत कराते हुए शासन को भेजे। आगे शासन से जो निर्देश प्राप्त होगे उसकी जानकारी सांसद एवं विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उपलव्ध कराया जाय। विभागो में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम उपरान्त अपने सम्बोधन मे कहा कि इस जनपद के विकास के लिए जो भी मुझे करना होगा उसको पूरी तन्मयता से लग कर पूरा करूगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, द्वारा सदन में प्रस्तावित कार्याे की सूची को सभी सम्मानित सदस्यो के सम्मुख पढ़ कर सुनाया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में पीजी कालेज की छात्रा विदुषी सिंह ने जनपद का किया प्रतिनिधित्व
Next: विधायक का प्रयास लाया रंग, बहुप्रतीक्षित उप निबंधन कार्यालय का हुआ लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.