Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये-राज्य मंत्री

ब्यूरो 26-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230326-WA0016

गाजीपुर 26 मार्च 2023 (सू0वि0)। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता एवं विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि से कराये गये कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रांम पंचायतो में संचालित ग्राम सचिवालय के संचालन की जानकारी, मनरेगा, खेल मैदान, अमृत सरोवर, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), एवं आई जी आर एस पर प्राप्त शिकायतो एवं उसके निस्तारण की जानकारी ली। बैठक के दौरान आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियो को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये, किसी भी अपात्र का चयन न हो। इसके अतिरिक्त सांसद एवं विधायक निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास परक कार्योे का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ससमय एवं मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा सांसद आदर्श ग्राम में सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओ में पारदर्शिता बरतते हुए पात्रों लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन पूर्ण हो चुके है वहां ग्राम सचिवालय का संचालन किया जाये तथा ग्राम सचिवालयो पर सरकार की लाभकारी योजनाओ का बोर्ड लगाकर लोगो योजनाओ की जानकारी दी जाये। उन्होने सभी ग्राम पंचायतो में खेल मैदान का चिन्हिकरण करते हुए खेल मैदान बनाने तथा समस्त ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर का निर्माण कराते हुए अमृत सरोवर पर पाथ-वे, वृक्षारोपण, औषधीय पौधो का रोपण एवं ब्रेन्च की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो अपने कार्यालय में प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 से 12 बजे के मध्य जनसुनवाई करते हुए शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारी जनसुनवाई के पश्चात ही क्षेत्र भ्रमण करेगे। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देश के क्रम प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्डो ग्राम चौपाल का आयोजन कर शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाये।  बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 50 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन
Next: चोरों ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों का नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.