Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरों ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों का नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार

संवाददाता 27-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230327-WA0026

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के गोंहदा गाँव स्थित काली मन्दिर से बीते रविवार की रात्रि को चोरों ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मन्दिर का ताला तोड़कर दस किलो के पीतल का घंटा व दानपेटी में चढावे का करीब दस हजार नगदी के साथ ही सुरक्षा के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर चुरा ले गये।

इस घट‌ना की जानकारी सुबह लोगों तब हुई जब ग्रामीण मन्दिर में पूजन‌ अर्चन के लिए पहुंचे तो देखा कि दानपेटी व लगा घण्टा सहित सीसीटीवी कैमरा व उसका डीबीआर गायब है। यह देख लोग हक्के बक्के हो गये। इस भीषण चोरी की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। चोरी की सूचना पर लोगों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई, इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने चोरी की सूचना नगसर थाना पुलिस को दी,जिसके बाद थानाध्यक्ष मय लाव लश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। खेत में अगल बगल खोजबीन के साथ ही लोगों से पूछताछ किया मगर पता नहीं चल सका ।आखिरकार पुलिस अपने स्तर से इस घटना की छानबीन में जुटने के साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।


ग्रामीणों ने बताया कि करीब लाखो की सामान चोरी गया है। जिसमें दिवाल के अंदर बनाए गये दानपेटी को तोडकर उसमें चढावे का करीब दस हजार नगद, दस किलो का पीतल का घंटा व सीसीटीवी कैमरा व उसका डीबीआर शामिल है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लागातार चोरी की बढ रही घटनाओं के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है।लोगों ने बताया कि इसके पहले भी बगल के गोंहदाईन माई मन्दिर में कई बार चोरी हो चुकी है। जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी। पुलिस रात्रि गस्त के नाम पर महज कोरम पूरा कर रही, अगर वह अपने दायित्वों को लेकर सतर्क रहती तो शायद चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है। लोगों ने मांग किया कि हुई चोरी का जल्द पर्दाफाश कर इसमें शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेंजा जाए। इस संम्बध में नगसर थानाध्यक्ष आनंद भारती ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है छानबीन जारी है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा तथा जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये-राज्य मंत्री
Next: एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के घर का दरवाजा तोड़ कर नगदी सहित हजारों का समान लेकर फरार हुए चोर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.