Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद की टीम ने 30 पदक अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

ब्यूरो 26-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230326-WA0007~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। सोनभद्र जनपद के तियरा विशिष्ट स्टेडियम में आयोजित 21 से 25 मार्च तक पाँच दिवसीय 10 वीं और 11 वीं जूनियर एवं सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने 30 पदक अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता व प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें 9 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक व 4 कांस्य पदक शामिल है।

इस प्रतियोगिता में कुल 274 पुरुष खिलाड़ी एवं 60 महिला खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद टीम के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के अलावा पीएसपीबी के तरफ़ से प्राइज मनी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता भी कराया गया। जिसमें सीनियर रिकर्व राउंड के पुरुष वर्ग में नगर के कस्बा बाजार निवासी रोहित कुमार व महिला रिकर्व राउंड में क्षेत्र के बरुइन ग्राम निवासी अमीषा चौरसिया ने ₹ 30000 प्राप्त किया जबकि महिला रिकर्व राउंड में चौथे स्थान पर रहते हुए भावना सिंह ने पुरस्कार राशि ₹ 10000 प्राप्त की।
साथ ही साथ इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में छठा स्थान प्राप्त करने वाले संजय कुमार को पुरस्कार राशि ₹ 8000 मिला और आठवे स्थान पर रहे आदित्य कुमार को पुरस्कार राशि ₹2500 प्राप्त हुए।


इंडियन राउण्ड महिला वर्ग में अंजली कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त कर ₹ 8000 के पुरस्कार धन प्राप्त की। इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी द्वारा चेक दिया गया। इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद राम सकल यादव, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेंद्र राणा एवं सोनभद्र जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम सिंह यादव मौजूद रहे। इन सभी खिलाड़ियों व टीम कोच कमल किशोर का जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने स्वागत किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भूत प्रेत के चक्कर में पति ने पत्नी को मारपीट कर की हत्या
Next: दो वारण्टी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.