Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूत प्रेत के चक्कर में पति ने पत्नी को मारपीट कर की हत्या

ब्यूरो 26-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230326-WA0004

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आतमपुर छपरा की दलित बस्ती में शनिवार की देर रात भूत प्रेत के चक्कर में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति दिनेश कुमार ने अपनी पत्नी अर्चना (35) को डंडे से पीटकर मार डाला। घटना जानकारी से बस्ती के लोग भी सकते में आ गये। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार दिनेश राम पेशे से राजगीर मिस्त्री है, जिसकी मानसिक हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। शनिवार को पत्नी अर्चना से किसी बात को लेकर उसका हुआ तो दिनेश ने फरसा के बेंट से पत्नी के सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर दम्पत्ति की दस वर्षीय दो जुड़वां पुत्रियां ज्वाला, ज्योति, सात वर्षीय जूही व एक तीन साल का पुत्र सागर रोने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा दल-बल से पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पिता आजमगढ़ के मेहनगर थाना के रायपुर पट्टी खजुरा गांव  निवासी धर्मदेव राम ने अपने दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इधर पुलिस ने आरोपी को रविवार की भोर में कहीं भागने के लिए आये सादात रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसका चालान भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भोजपुरी अभिनेत्री व मॉडल आकांक्षा दुबे का फंदे पर लटकता मिला शव
Next: जनपद की टीम ने 30 पदक अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.