जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करजही में चोरों ने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के घर का दरवाजा तोड़ कर नगदी सहित हजारों का समान लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू इण्टर कॉलेज में कार्यरत सहायक अध्यापक व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रामजी प्रसाद ने बताया कि एनसीसी के रिफ्रेशर कोर्स के लिए 4 मार्च को नागपुर चले गये थे तथा परिवार के अन्य सदस्य भी जनपद आजमगढ़ स्थित अपने गॉव चले गये। कोर्स पूरा करने के बाद 26 मार्च की रात्री 9 बजे करजही गॉव स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो दरवाजा हुआ टूटा देख कर हमारे होश उड़ गये। मकान के अन्दर दाखिल होने पर तीनों कमरे का दरवाजा पूरी तरह टूटा हुआ था तथा आलमारी खुली हुई थी। आलमारी में मौजूद 22000 रुपये नगदी व सोने का कान का टप्स गायब था तथा पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरी किस दिन हुई यह बता पाना मुश्किल है लेकिन परिवार के न रहने के कारण चोर आसनी से चोरी करके फरार हो गये। चोरी की तहरीर स्टेशन चौकी प्रभारी को दिया गया है।

स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छुट्टी से आज ही वापस आया हूँ, मामले की जानकारी करके छानबीन की जायेगी तथा जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जायेगा।