Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए विधायक प्रतिनिधि ने किया नेक पहल

ब्यूरो 29-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230329-WA0007

जमानियाँ(गाजीपुर)। प्रेम और सौहार्द का पर्व नवरात्र व रामनवमी को उत्साह से मनाने के लिए बुद्धवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मलिन बस्तीयों में जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से कुर्ता, लुंगी व साड़ी का वितरण किया।

क्षेत्र के चक्काबांध स्थित धरकार बस्ती, कस्बा बाजार के नईबस्ती स्थित चॉदपुर मुहल्ला सहित अनेक जगहों पर महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को कुर्ता व लुंगी का वितरण किया।
उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि असहाय व दीन दुखी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हमारे अगुवा विधायक ओमप्रकाश सिंह हमेशा तत्पर रहते है, ताकि मलीन बस्ती के लोग पर्व को प्रेम, सौहार्द व उत्साह के साथ मना सके। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म को हराने के लिए धर्म की स्थापना का संकेत देता है। इस पर्व पर सभी लोगों के चेहरे खिले रहे, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता है। दीन हीन लोगों की सेवा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर पार्टी के कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवदेवी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next: अखण्ड रामायण पाठ हुआ प्रारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.