Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आनलाईन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू

ब्यूरो 29-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 29 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निद्रेशित किया है कि दिनांक 01.04.2013 से कोषागारों द्वारा समस्त भुगतान ई-पेंमेट के माध्यम से किए जा रह एवं अब कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नहीं किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त आनलाईन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू है। जिसके उपलक्ष्य में 31.03.2023 को आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागारों में बिल प्रस्तुत करने तथा कोषागारों द्वारा बिलों का पारण किये जाने हेतु निम्नवत् समय सीमा निर्धारित की गयी है। आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागारों में बिल प्रस्तुत किया जाने की तिथि 08ः00 बजे तक रात्रि एवं कोषागार द्वारा ट्रांजेक्शन अप्रुवल की कार्यवाही की तिथि 09ः00 बजे रात्रि तक किया जायेगा। उन्होने  निर्देशित किया है कि प्रत्येक वर्ष की भॉति चालू वित्तीय वर्ष में माह फरवरी-2023 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयको को डी0डी0ओ पोर्टल द्वारा तैयार यथाशीघ्र कोषागार में प्रस्तुत कर विलम्बतम् आहरण कर लेंवे। साथ ही यदि बजट में किसी प्रकार भिन्नता हो तो कोषागार से बजट मिलान रिर्पोट प्राप्त कर मिलान कर लेवें। माह मार्च-2023 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयक विलम्बतम दिनांक 27.03.2023 तक कोषागार में अवश्य प्रस्तुत किया जाय। उक्त शासन के निर्देश के अवहेलना की स्थिति में किसी धनराशि के व्यपगत होने की दशा में सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अखण्ड रामायण पाठ हुआ प्रारंभ
Next: जिलाधिकारी ने 61 कन्याओं का किया पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.