जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान पुलिस चप्पे पर मौजूद रही।
शोभा यात्रा तहसील स्थित रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर कस्बा बाजार होते हुए हरपुर स्थित परशुराम मंदिर से होकर पुनः रामलीला मैदान में समाप्त हुआ जबकि दूसरी शोभा यात्रा क्षेत्र के चक्काबांध स्थित राम-जानकी मंदिर से प्रारम्भ होकर बरूइन ग्राम स्थित काली माता मंदिर पर समाप्त हुआ।

शोभा यात्रा में प्रभु श्री राम की झांकी के साथ हजारों राम भक्त जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस शोभा यात्रा में चारो तरफ भगवा झंडा लहरा रहा था। डीजे के धुन पर राम भक्त प्रभु श्री राम की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। हालांकि पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इस अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे।