Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चेतक प्रतियोगिता में कृष्णानंद पांडेय का घोड़ा रहा अव्वल

ब्यूरो 30-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230330-WA0009

सेवराई (गाजीपुर)। मॉ कामाख्या धाम पर गुरुवार को चैत्र नवरात्र की रामनवमी के अवसर पर चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के साथ ही कई अन्य जिलों के घुड़सवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का घोड़ा अव्वल रहा।

विजेता को पुरस्कार देते विधायक ओमप्रकाश सिंह

मां कामख्या धाम मेन गेट के सामने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 26 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले चरण में घोड़ों को तीन-तीन चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। इस घुड़दौड़ में आखिरी चरण में सात चेतक पहुंचे। प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का चेतक सबसे आगे रहा। दूसरे स्थान पर मऊ जनपद के धर्मशंकर यादव प्रधान का चेतक रहा। वही तीसरे स्थान पर डॉ राजेन्द्र निवासी जलदहा बिहार का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार दिलदारनगर के शम्भू खरवार रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रुप से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, हेराम सिंह आदि का मुख्य योगदान रहा। निर्णायक मंडल में भोला जी, सुधीर सिंह, तारिक खान, कलाम खान एवं संजय सिंह शामिल रहे।

प्रतियोगिता में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

सभा को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे जन्म से पहले ही यहां चेतक प्रतियोगिता होती रही है। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी इसका आयोजन किया जाता है। आज के आधुनिक युग में जहां लग्जरी गाड़ियों और हाइ टेक्नोलॉजी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। वैसे मैं चेतक प्रतियोगिता अपनी पुरानी सभ्यता और परंपरा को याद दिलाता है। यह स्थल भाईचारा का, मोहब्बत का, प्यार का, अपनापन का और अपनत्व का स्थल है। परम्परा से ही क्षेत्र की ख्याति होती है।

इस मौके पर एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया, सीओ जमानिया विधि भूषण मौर्य, नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया, एवं विपिन चौरसिया, प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह धनजी, दुर्गा चौरसिया, राकेश उपाध्याय, कुंवर मनीष सिंह, विकास सिंह, गिरीश राय, आकाश सिंह कक्कू, कमलेश सिंह, रिंकू जायसवाल, शैलेश सिंह, श्रवण गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, अजित गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 9 कन्याओं का पैर धोकर किया गया कन्या पूजन
Next: राम नवमी के अवसर पर मेले का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.