जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से दो भैस जल कर मृत गई।
जानकारी के अनुसार फणीन्द्र राम के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी में दो गाभिन भैस बधी थी। आग को देख आसपास के लोग कड़ी मसक्कत करके आग पर काबू पाये लेकिन तब तक दोनो भैस जल कर मृत हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल व पुलिस पहुँच गई।