जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे पारिवारिक कलह के कारण 30 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहाँ गम्भीर हालत को देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घर में मामूली विवाद पर मीना (30) पत्नी गिलगिल ने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन व आसपास के लोग नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।